
आज का राशिफल
आज का राशिफल 28 जून 2022
मंगलवार, 28 जून 2022
TUES, 28 JUNE 2022
आज : का राशि फल
यह राशिफल पंडित श्री प्रहलाद दाधीच के बताये अनुसार प्रकाशित किया गया हैं |
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/
-
सफलता के मायनेJuly 7, 2022
-
एक आईपीएस की डायरी : समय प्रबंधन से पाई सफलताJuly 6, 2022
-
बीहड़ के बीच धरोहर : धौलावीरा का यात्रा वृत्तांतJuly 5, 2022
आपके लिए बेहतरीन स्मार्ट घड़ी शनदार ऑफर के तहत जरूर खरीदे
M.R.P.: | ₹2,799.00₹ |
Deal Price: | ₹1,499.00 Fulfilled |
You Save: | ₹1,300.00 (46%) Inclusive of all taxes |
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- कलात्मक क्रियाकलापों और रुचि पूर्ण कार्यों में सुखद दिन व्यतीत होगा। फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी का अपने वादे से मुकर ना आपको तनाव देगा। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना रखे तथा दूसरों के ऊपर विश्वास करने के बजाए अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे की संभावनाएं सामने आएंगी। साथ ही मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की फाइल वर्क मे गलती हो सकती है।
लव- अपनी किसी भी व्यक्तिगत परेशानी को अपने जीवनसाथी तथा परिवारजनों से शेयर करें। आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। और संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन आदि जरूर अपनी दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि इस समय तनाव की वजह से आत्मबल व ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
विदेश में रहने वाले व्यक्ति से मिल रहा प्रपोजल सकारात्मक साबित होगा। आपके लिए अपनी इच्छा के अनुसार जीवन को नई दिशा दे पाना संभव होगा। खुद को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयत्न आप कर रहे हैं, वह जारी रखें।
करियर : अपने काम से जुड़े एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे, इस कारण आर्थिक स्थिरता बढ़ने लगेगी।
लव : आपकी उम्र से छोटे व्यक्ति से प्राप्त हो रहे प्रपोजल को स्वीकार कर सकते हैं। रिलेशनशिप के लिए यह सकारात्मक निर्णय होगा।
हेल्थ : गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से वजन बढ़ सकता है।
लकी नंबर – 5
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ab/
चंद्र राशि के अनुसार
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत की सांस लेंगे और अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
नेगेटिव- अपने अंदर नकारात्मक विचारों को स्थान ना दे। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। इसलिए उनके साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी का असर अभी बना रहेगा इसलिए अपना अधिकतर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्ट करने आदि कार्य में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं। साथ ही कुछ अड़चनें भी आएंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। संतुलित खानपान करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध दूर होगा और लोगों का साथ आसानी से मिलेगा। परिवार के लोगों की आपसे नाराजगी दूर होती हुए नजर आ रही है। फिर भी एक-दूसरे के साथ के संबंधों को पहले जैसा बनाने के लिए दोनों पक्षों के द्वारा प्रयत्न करना होगा।
करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार यश प्राप्त हो सकता है।
लव : अविवाहित लोगों का विवाह जल्दी ही तय होगा।
हेल्थ : सेहत से संबंधी जो समस्या सता रही है तो वह दूर होने लगेगी।
लकी नंबर – 1
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज अपने पर्सनल कार्यों पर अधिक ध्यान दें। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें इसकी वजह से उनके कैरियर संबंधी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- मशीनरी, कारखाने आदि से जुड़े व्यवसाय लाभदायक अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही करना नुकसान दायक रहेगा।
लव- व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को डायबिटीज व ब्लड प्रेशर है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
आने वाले बड़े बदलाव की वजह से आपको बेचैनी महसूस होगी। अभी नए परिचय में आए हुए व्यक्ति का साथ आपको स्थिर रखने के लिए उपयुक्त होगा। इस व्यक्ति के जरिए जीवन के अनेक पहलुओं से संबंधित जानकारी और ज्ञान मिलता रहेगा। जो आपको आपकी परिस्थिति सुधारने के लिए उपयुक्त होगा।
करियर : करियर से संबंधित प्राप्त हो रहे अवसर के कारण यात्रा का मौका मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप को हड़बड़ी में आगे बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा रही है। मन में उत्पन्न होने वाली इनसिक्योरिटी के कारण आपके द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है, इस बात को समझें।
हेल्थ : गैस की समस्या अधिक रहेगी।
लकी नंबर – 2
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ab/
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव– आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि और आस्था बढ़ेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य व शांति बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाएं अनावश्यक की किसी के साथ शेयर ना करें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ की उम्मीद ना करें। पेपर वर्क में भी बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
किसी व्यक्ति के द्वारा किए गए बर्ताव की वजह से आपके अंदर चंचलता उत्पन्न ना हो इस बात का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। मन में अनेक प्रकार के विचार और आइडियाज आते रहेंगे। आपको किसी एक बात पर ही पूरा फोकस बनाए रखते हुए काम करने की आवश्यकता है।
करियर : अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित बड़ा काम करने की इच्छा होगी, लेकिन अभी का समय केवल ज्ञान प्राप्ति पर जोर देना होगा।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय बार-बार बदलता हुआ नजर आएगा। आज रिलेशनशिप से जुड़ी किसी भी बात के बारे में बिल्कुल न सोचें।
हेल्थ : पानी कम पीने की वजह से यूरिन संबंधी समस्या हो सकती है।
लकी नंबर – 3

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- आज की ग्रह स्थितियां आपके आत्मविश्वास व आत्मबल को और प्रबल कर रही हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी।
नेगेटिव- यह समय आलस और सुस्ती को त्याग कर ऊर्जावान बने रहने का है। क्योंकि अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। कभी कभी अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। जिससे आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र संबंधी अपनी किसी भी प्लान को दूसरों के समक्ष जाहिर ना करें। वर्कर्स की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उनकी असावधानी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखना ही उचित है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बने रहेंगी। परंतु प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। विश्वास बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बुखार और जोड़ों में दर्द की स्थिति परेशान करेगी। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
जीवन में संतुलन बनाने की योजना से समस्याओं को दूर करने का अवसर मिल सकता है। अचानक से किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। जरूरत से अधिक अपनी जानकारी लोगों को न दें।
करियर : जो लोग उच्च शिक्षण के लिए प्रयत्न कर रहे हैं, उन्हें जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव : रिलेशनशिप को बेहतरीन बनाने के लिए पुरानी बातों को सुधारने की कोशिश करें।
हेल्थ : एक्सीडेंट या चोट लगने की वजह से हड्डी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी नंबर – 4
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- घर के बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक, सामाजिक संबंधित गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आत्मिक व मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी निवेश आदि करने के लिए दिन अति उत्तम है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरुरी है।अपने बजट का भी ध्यान रखें।किसी प्रकार की फिजूलखर्ची भी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के भी समक्ष शेयर ना करें अर्थात गुप्त रखें। अन्यथा कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपको नुकसान पहुंचेगा।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
आपके विचारों को नई दिशा प्राप्त होगी, इस कारण खुद के लिए नया मार्ग बना पाना आपके लिए संभव होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किए गए व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। किसी व्यक्ति से खुश खबर प्राप्त हो सकती है।
करियर : काम की जगह नया प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है, इस कारण कई नई बातें सीखने को मिलेंगी।
लव : मनचाहे व्यक्ति से प्राप्त हुए प्रपोजल के कारण आनंद महसूस होगा।
हेल्थ : सेहत की तकलीफ न बढ़ें, इस बात का ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर – 7
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- सकारात्मक दिनचर्या रहेगी।आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकल आएगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। और आप अपने आप को काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत करने से पैसा और ऊर्जा ही नष्ट होगी। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जाएगी। किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए कर्ज़ भी लेना पड़ सकता है।
लव- घर से संबंधित गतिविधियों पर भी आपका सहयोग आवश्यक है। इससे परिवार जन अपने आपको काफी हद तक सुरक्षित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी छोटी सी परेशानी भी होने पर लापरवाही ना बरतें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
जिन विचारों में आप उलझे हैं, वे उलझनें दूर होती हुई नजर आ रही हैं। वर्तमान में भले ही परिस्थिति न बदली हो, लेकिन विचारों में आ रही सरलता की वजह से आप योग्य दिशा में काम करना शुरू करेंगे।
करियर : पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काम की जगह बदलाव करने से पहले परिवार के साथ चर्चा करनी होगी।
लव : पति-पत्नी में किसी कारण से बातचीत बंद हो सकती है, लेकिन चिंता का विषय नहीं होगा।
हेल्थ : त्वचा संबंधी इंफेक्शन न बढ़े, इस बात का ध्यान रहें।
लकी नंबर – 6
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से ले। वरना भावनाओं में बहकर नुकसान कर सकते हैं। अचानक से ही कोई रखी हुई पेमेंट आने से या कोई काम बनने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी बनी रहेगी। धैर्य बनाए रखें। अन्यथा आवेश में आकर संबंध खराब भी हो सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा अथवा बाहरी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें। क्योंकि कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की आशंका नहीं है।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। लेकिन मौजूदा कामों को ही पूरा करें। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं अभी स्थगित ही रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में स्वयं की अपेक्षा पार्टनर या सहयोगी की हेल्प ले, तो ज्यादा उचित रहेग।
लव- विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें। क्योंकि इसका असर घर की सुख शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
जिन गलतियों के कारण आपकी नकारात्मक छवि बनी है, उसे दूर कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। खुद की खामियां स्वीकार करें और अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। अभी के समय में व्यक्तिगत प्रगति आपके लिए महत्वपूर्ण है।
करियर : नौकरी करने वाली महिलाओं को काम की जगह षड़यंत्र का सामना करना पड़ सकता है।
लव : अपनी अपेक्षाएं और जरूरतों के बारे में पार्टनर के साथ ठीक से चर्चा करना जरूरी होगा।
हेल्थ : परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।
लकी नंबर – 9

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- कुछ समय आत्मा मनन करने अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। और भरपूर ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस करेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा ना लगाएं, ना ही किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार दें क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है।
व्यवसाय- कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। क्योंकि पारदर्शिता बना कर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में किसी अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- पेट दर्द व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। सुपाच्य भोजन लें। तथा आयुर्वेदिक इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
कार्य जब तक पूरा नहीं होता, तब तक अन्य बातों में अपना मन भटकने न दें। जितनी एकाग्रता और डेडीकेशन के साथ आप काम करेंगे, उतनी आसानी से प्रगति मिलती जाएगी। जिन लोगों के साथ बातचीत करके डर उत्पन्न होता है, ऐसे लोगों से दूरियां बनाए रखें।
करियर : करियर से संबंधित किसी बड़ी रुकावट को दूर कर पाना संभव हो सकता है।
लव : कठिन समय में पार्टनर्स एक-दूसरे का साथ देंगे।
हेल्थ : बच्चों की सेहत और इम्यूनिटी पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी नंबर – 8
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है। बच्चों के कैरियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए उचित समय है।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और शांति से भी व्यतीत करने का है। किसी मित्र या भाई के साथ संबंध खराब होने की आशंका लग रही है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है, तथा महत्वपूर्ण कार्यों में भी रुकावट आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। हालांकि कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। मीडिया तथा प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है।
लव- परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर तथा मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि आज वाहन चलाएं ही नहीं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
आपके द्वारा किए गए किसी भी काम पर किसी व्यक्ति की कड़ी नजर बनी हुई है। महत्वपूर्ण बातों की जानकारी काम के अलावा अन्य लोगों को देने से बचें। किसी व्यक्ति के लिए जलन की भावना समस्या का कारण बन सकती है। अपने काम से काम रखें।
करियर : बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बढ़ोतरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप और परिवार से संबंधित हर एक निर्णय फिलहाल आपको ही लेना पड़ सकता है।
हेल्थ : दांतों से संबंधित समस्या को ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी नंबर – 2
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ab/
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा।वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर आज अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि ग्रह स्थिति लाभदायक वातावरण बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बन सकती है।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा। कुछ समय उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूर निकालें। व्यर्थ की घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसलिए आज कोई नई योजना या काम ना शुरू करें। क्योंकि अभी कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- परिवार में कुछ तनावपूर्ण माहौल रहेगा। हालांकि दोपहर बाद संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से वातावरण सामान्य भी हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
आपके आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से किसी भी बात की जानकारी या अनुमति प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा। कठिन समय में जो लोग आपकी मदद कर रहे हैं, उनके स्वभाव का गलत फायदा न उठाया जाए, इस बात का ध्यान रखें। आज किसी भी व्यक्ति के साथ आर्थिक व्यवहार करने से बचना होगा।
करियर : अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने की कोशिश करें रहें। प्रतिस्पर्धी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।
लव : अगर रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए आप तैयार नहीं हैं तो पार्टनर को इस बात की स्पष्ट जानकारी दें।
हेल्थ : युवाओं को सेहत संबंधित जागरूकता रखनी होगी।
लकी नंबर – 4
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। काफी समय बाद सब मिलने से सभी लोग अपने आप को तनाव मुक्त व आनंदित महसूस करेंगे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता हैं।
नेगेटिव- घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित इलाज व देखभाल करें। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति और प्रभुत्व रखना जरूरी है। कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। हालांकि कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आपके विचलित मनो स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल कार्ड – Ace of Swords
दिन की शुरुआत में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आज प्रॉपर्टी या पैसों से संबंधित बड़ी समस्या दूर होगी। जीवन के नकारात्मक पहलुओं पर जितना आप ध्यान देते रहते हैं, उतना ही ध्यान सकारात्मक बातों पर भी लगाने की कोशिश करें। आपको अपनी सोच में बदलाव नजर आएगा।
करियर : करियर संबंधी हर एक बात को नियंत्रण में रखना आपके हाथ में है। आपके द्वारा किए गए काम ही यश-अपयश तय करेंगे।
लव : आपके अंदर बढ़ता हुआ अकेलापन रिलेशनशिप को खराब कर सकता है।
हेल्थ : फिजियोथैरेपी से पीठ और रीढ़ की हड्डी से संबंधित तकलीफों को दूर किया जा सकता है।
लकी नंबर – 1
https://rajasthaneducation.news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ab/
प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी का फ्री खजाना
✍Imp. UPDATE – *इस आर्टिकल को लिखने में हमारी टीम ने पूर्ण सावधानी रखी है और हमारा शत प्रतिशत प्रयास होता है कि हम आप तक बेहतरीन और उत्कृष्ट जानकारी शेयर करें फिर भी त्रुटी होना स्वभाविक हैं, अत: आपसे आग्रह हैं कि आप सरकारी वेबसाईट या सूत्रों से अपनी जानकारी प्रतिपुष्ट कर लेवे | यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए हैं, इसका उपयोग किसी लीगल कार्यवाही में नही किया जा सकता हैं |
✍Imp. UPDATE – आपसे आग्रह हैं कि आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जरूर जुड़े ताकि आप हमारे लेटेस्ट अपडेट के फ्री अलर्ट प्राप्त कर सकें और आप हमारी पोस्ट को अपने व्हाट्सअप और फेसबुक पर कृपया जरूर शेयर कीजिए .⟳ Thanks By GETBESTJOB.COM Team |
प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए टेलीग्राम चैनल बनाया है। टेलीग्राम चैनल के माध्यम से भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट , Syllabus , Exam Pattern , Handwritten notes , MCQ , Video Classes की अपडेट मिलती रहेगीJoin Now |
अति आवश्यक सूचना |
---|
GET BEST JOB टीम द्वारा किसी भी उम्मीदवार को जॉब ऑफर या जॉब सहायता के लिए संपर्क नहीं करते हैं।getbestjob.comकभी भी जॉब्स के लिए किसी उम्मीदवार से शुल्क नहीं लेता है। कृपया फर्जी कॉल या ईमेल से सावधान रहें। |